उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये, विद्युत चोरी पर छापेमारी जारी।
April 26, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन (IAS) ने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सभी सम्मानित उपभोक्तओं को सुचारू रूप से निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। डिस्कांम द्वारा, अवैध रूप से विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध उपयुक्त कार्यवाही की जा रही है। विभाग के अधिकारियों एवं विजिलेंस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर, नियमित रूप से औचक रेड डाली जा रही हैं, यह कार्यवाही डिस्कॉम के सभी जिलों में जारी है। डिस्कॉम के अन्तर्गत दिनांक 17.03.2025 से अब तक, जनपद मेरठ के हाई लॉस एरिया लिसाडी गेट, सरधना टाउन तथा जनपद बागपत के बडौत टाउन, जनपद गाजियाबाद के बम्हैटा, कलछीना (मोदीनगर), टीला, झंडापुर, महाराजपुर तथा खडखड (साहिबाबाद), जनपद बुलन्दशहर के चिन्हित हाई लॉस एरिया खुर्जा, जनपद हापुड मे हापुड टाउन, जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल टाउन, जनपद शामली में ऊन, जनपद सहारनपुर मे अम्बाला रोड एरिया, जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी टाऊन एवं जेवर टाऊन मे विद्युत चोरी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद मुरादाबाद के चिन्हित हाई लॉस एरिया जामा मस्जिद एरिया, काण्ठ टाउन, जनपद रामपुर के स्वार एवं जनपद संभल के चन्दौसी तथा जनपद अमरोहा के हाई लॉस एरिया, हसनपुर-नगर पालिका एरिया, चहाशेरी एवं शहानपुर में औचक रेड डाली गयीं जिनमें, 36702 परिसर चैक किये गये, 631 संयोजनो पर विद्युत चोरी पकड़ी गई जिनके विरूद्ध पुलिस मे एफ०आई०आर० दर्ज कराई गई इसके अतिरक्त 24 मीटरों में 65021 यूनिट स्टोर रीडिंग पकड़ी गई, 208 केस गलत टैरिफ में चलते पाये गये, 2317 मीटर परिसरों से बाहर शिफ्ट किये गये तथा 7513 संयोजन बकाये पर विच्छेदित कर रू0 681.24 लाख की राजस्व वसूली की गई। विभाग द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि गोपनीय स्तर पर भी, विद्युत चोरी के प्रकरणों की जानकारी जुटाई जाये, विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिये कार्य योजना बना कर, सार्थक प्रयास किये जायें। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विद्युत चोरी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाऐगी।