मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

April 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के आदर्श नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के षष्टम दिवस लड्डू गोपाल संग ब्रज की होली का आयोजन किया गया। आदर्श नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस प्रातः बेला में महालक्ष्मी यज्ञ आचार्य सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वालो) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में कुलदीप सक्सेना एवं संजय उपाध्याय रहे। शाम को भक्तों ने कथा व्यास धन्वंतरि महाराज के सानिध्य में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा अर्चना के बाद, भक्ति गीतों पर भक्तों और लड्डू गोपाल संग खूब अबीर गुलाल उड़ाया। श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन गत शाम को कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्णा और देवी रुक्मिणी की विवाह का आयोजन किया गया था। इसके उपलक्ष्य में रविवार को कथा स्थल पर रंगोत्सव के साथ भक्तों ने लड्डू गोपाल संग ब्रज की होली खेला। इस दौरान भक्तों ने लड्डू गोपाल संग एक दूसरे को भक्ति गानों पर झूमते नाचते हुए, खूब अबीर गुलाल लगाया। काफी देर तक चले इस कार्यक्रम के पश्चात, भक्तों ने कथा विकास धन्वंतरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। बहुत सहज है कृष्ण की भक्ति धन्वंतरि जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य त्रिवेणी मानी गई है। जिसमें भक्ति मां है और उसके दो पुत्र ज्ञान और वैराग्य हैं। कृष्ण की कथा प्रेम मार्गी मानी गई है। जिसे सहजता से सभी लोग कर लेते हैं। भागवत में सभी लोगों को स्वीकार किया गया है। कोई भी व्यक्ति कैसा भी हो, अगर भगवान के प्रति उसका प्रेम है। तो वह भागवत जी में आ सकता है, उसे स्वीकार कर सकता है। गोपाल शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमियों से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भागवत कथा सुनकर धर्मलाभ उठाने एवं 27 अप्रैल को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया। इस मौके पर यज्ञ आचार्य सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वाले), सत्यम मिश्रा, मदन शर्मा, जगदंबा सहाय सक्सेना, अवधेश शंखधार, सचिन गुप्ता, गुलशन कश्यप, देव, रविंद्र उपाध्याय, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिनेश शर्मा, आयुष भारद्वाज, कामेश पाठक, कमलेश गुप्ता समेत तमाम धर्म प्रेमी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं से सोने एवं कीमती धातुओं की चीज न पहनकर आने का किया अनुरोध- गत शाम कथा समापन पर प्रसाद वितरण के दौरान आदर्श नगर की श्रद्धालु नीरा शर्मा ने बताया कि प्रसाद लेते समय किसी ने उनके गले मे पड़ी सोने की चैन काट ली परंतु नीरज शर्मा ने चैन काटते ही चैन पकड़ ली। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से ससमय भागवत कथा में आने के अनुरोध के साथ ही कीमती धातुओं के आभूषण ना पहनकर आने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights