अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट जयपुर की 25 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

WhatsApp Image 2025-04-26 at 6.52.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल समाज सेवा दल के द्वारा पुस्तक दिवस की उपलक्ष्य में कई कच्ची बस्तियों में जाकर शिक्षा से वंचित निर्धन व गरीब परिवारों के बच्चों को किताबें, पुस्तक, पेन, पेंसिल व शिक्षा से संबंधित चीजे वितरित की गई। शिक्षा को लेकर बच्चों को और उनके माता-पिता को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अंतर्गत अखिल समाज सेवा दल के मुख्य कार्यालय जयपुर में संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक द्वारा डॉ. ममता नौगरैया बदायूं (up राष्ट्रीय मुख्य मार्गदर्शक), पवन नरवैया भारतीय एडवोकेट (राष्ट्रीय प्रवक्ता) से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया कि राष्ट्र में प्रादेशिक पदों में फेरबदल किया जाये। जो कि निम्न प्रकार है जो वर्तमान में मुख्य महासचिव पद पर विनोद कुमार नायक हैं उनको मुख्य महासचिव बनाकर संस्था की देखरेख करने का जिम्मेदारी दी जाए व नवनियुक्त महासचिव का पद डॉ वंदना मिश्रा को दिया जाए।ओम भाटी कुछ समय पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पर मनोनीत किए गए थे उनके कार्यशैली को देखते हुए उन्हें संस्था में मार्गदर्शक रखा जाए। मुख्य कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य इस प्रकार है – विनोद कुमार नायक (राष्ट्रीय मुख्य महासचिव)
ओम भाटी राष्ट्रीय (मार्गदर्शक) डॉ वंदना मिश्रा (राष्ट्रिय महासचिव) डॉ शुभ्रा माहेश्वरी (राष्ट्रीय सलाहकार)सुमोनिका नायक (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी)डॉ कृष्ण जोशी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य)अंजलि मोहनिया (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य)अनिल नायक जयपुर (जिला सलाहकार)रमेश ओबेलिया (इंदौर जिला प्रभारी) आदि पदों पर नियुक्त किए गए ।सर्वसम्मति से संस्थापक में विचार विमर्श कर मनोनीत पदों की घोषणा की एवं पहले जो नियुक्तियां दी गई है उन सभी को निर्देश दिया और कहा कि आप सभी निस्वार्थ सेवा कर स्वास्थ्य में अपनी सेवा का योगदान दें। गर्व की बात है कि हमारे बदायूं जिले से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ममता नौगरैया को राष्ट्रीय मुख्य मार्गदर्शक व डॉ वंदना मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी राजकीय महाविद्यालय बदायूं को राष्ट्रीय सचिव व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान को राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights