मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूं डीएम ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया,दिए दिशा निर्देश

April 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को सिंचाई विभाग बाढ़खण्ड द्वारा कराए जा रहे बाढ़ प्रबंधन हेतु कराए जा रहे कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए कराया जा रहे कटान रोधी व अन्य कार्यों को प्रत्येक दशा में जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के चंदनपुर हुसैनपुर तटबंध पर ग्राम ढाक नगला में लगभग 3.6 करोड़ रुपए से कराए जा रहे कार्यों व तहसील सहसवान के गंगा महावा तटबंध पर ग्राम नगला बरन अन्तर्गत लगभग 3.46 करोड़ रुपए के कार्याें तथा ग्राम नगला कोतल में लगभग 1.21 करोड़ रुपए से बाढ़ प्रबंधन हेतु कराए जा रहे कटान रोधी व अन्य कार्याें का निरीक्षण किया। कहा कि सभी कार्य जून के प्रथम सप्ताह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाने चाहिए। उन्होंने ग्राम वासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में ग्रामवासी जनपद के कंट्रोल रूम के सम्पर्क नम्बर 05832-266052 व मोबाइल नम्बर 7505389289 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। साथ ही जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट या संबंधित तहसील में संपर्क कर भी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को अवगत कराकर उसका निदान करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी ग्राम पूर्व में बाढ़ से पीड़ित रहे हैं उन सभी ग्रामों के किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा अवश्य कराया जाए ताकि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उनको मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह परस्पर विभागीय समन्वय व माइक्रो प्लान के साथ कार्य करें तथा ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन प्लान को अपडेट रखें तथा ग्राम वासियों के लगातार संपर्क में रहे। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बाढ़खंड उमेश चंद्र ने बताया कि जनपद में वर्तमान में आठ बाढ़ प्रबंधन के कार्य कराए जा रहे हैं जिनकी लागत लगभग 15 करोड रुपए है। यह सभी कटान रोधी व अन्य कार्य हैं। इन आठ कार्यों में से तहसील सहसवान में दो, तहसील दातागंज में चार व तहसील सदर में दो कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्याें को जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करा लिया जाएगा, कार्यां का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights