मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ट्रक तीन शातिर बदमाश किए गिरफ्तार

April 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मुठभेड के दौरान , कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ,एक कैंटर ट्रक व चाबियों का एक गुच्छा बरामद की। पुलिस को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का ट्रक लेकर भरतौल रोड पर बेचने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक बारादरी द्वारा तत्काल पुलिस पार्टी के साथ बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो मौके पर मौजूद बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त रहीम उर्फ बाबू उर्फ बट्टा पुत्र राफेदीन निवासी ग्राम चंदोई थाना इस्लामनगर जनपद बदांयू हाल पता मकान नंबर टी-86 चांद बीबी, कैम्प सराय काले खां हजरत निजामुद्दीन दक्षिणी दिल्ली दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया एवं अन्य दो अभियुक्त सहजान पुत्र साहिद व साकिब पुत्र इदरीश निवासीगण भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदांयू को मौके से समय करीब रात्रि 01.32 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा व नाल में फंसा हुआ एक खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी किया गया एक कैंटर ट्रक नं0 DL1GE0610 एवं चाबियों का एक गुच्छा बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त रहीम उर्फ बाबू उर्फ बट्टा को उपचार हेतु जिला अस्पताल बरेली भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बारादरी के मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अभियुक्तो से पूछताछ में जानकारी हुई कि अभियुक्तगण अपने पास भिन्न-भिन्न प्रकार की चाबियां रखते है जिनसे सड़क किनारे खड़े ट्रको का लॉक खोलकर चोरी कर लेते है। बरामद हुये इस ट्रक को तीनो अभियुक्तों द्वारा मिलकर दिल्ली से चोरी करना बताया गया। आज जब इस ट्रक को बेचने जा रहे थे तो पुलिस द्वारा पकड लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में धनन्जय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक , उनि जगत सिंह , उनि कुशलपाल सिंह , उनि सनी चौधरी , हेकां आशीष कुमार , कां सिद्धान्त चौधरी , कां अवनीश कुमार , कांस्टेबल मनोज कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights