मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिता हुई

April 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों हेतु अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट, चेस, फैन्सी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग आदि स्पर्द्धाओं में सभी सदन के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वनिहित खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने प्रतिद्वदियों को कड़ी टक्कर दी। इस श्रृंखला में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को क्रिकेट में परास्त किया, चेस में ब्लू हाउस ने यलो हाउस को हराकर जीत अपने नाम की, इतना ही नहीं पेन्टिंग एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने जहाँ एक ओर पेन्टिंग प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे अत्यंत ही मनमोहक रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्पर्द्वाओं का समय-समय पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में परस्पर प्रतियोगी भावना का विकास करना है। इतना ही नहीं ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में परस्पर सद्भाव, सामाजिकता व एकता की भावना को विकसित करते हुए उनके अन्तर में निहित प्रतिभा को उकेरना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने सभी प्रतियोगियों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम व प्रतिस्पद्धाओं के आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना,एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में खेल शिक्षकों अमन तिवारीद्व रोहित कुमार, अमित कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights