मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में नमन पाठक 94.33 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर

April 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। यूपी बोर्ड हाइस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।। पास हुए छात्र खुशी से उछल पड़े। जिले का रिजल्ट 89.94 परसेंट रहा। इसमें द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र नमन पाठक ने 94.33 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। नमन ने कुल 600 अंकों में से 566 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा स्वाति राजपूत रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वाति 563 अंक प्राप्त किए। जबकि तीसरा स्थान एसकेएस अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उझानी के छात्र सिद्धांत दुबे ने 93.33 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया है। इस परीक्षा में जिले में 33154 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 19299 छात्र व 13855 छात्राएं थीं। जिला टॉपर नमन पाठक कुंवरगांव के हसनपुर गांव के रहने वाले है। उनके पिता नीरज कुमार किसान है। वह जुड़वा भाई बहन है। उनकी बहन नव्या पाठक भी इसी कालेज में भाई की क्लास में पढ़ती है। उन्होंने हाईस्कूल में 85.83 प्रतिशत अंक हासिल करके कालेज का नाम रोशन किया है। दोनो जुड़वा भाई बहन ने कमाल ही कर दिया है। नमन पाठक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिचको को दिया है।


वही जिले में दूसरे स्थान पर रही स्वाति राजपूत डीएम रोड की रहने वाली है।उनके पिता जयपाल सिंह टीचर है और माता प्रभा सिंह है। दोनो स्वाति की सफलता से बेहद खुश है। इधर शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की श्रेया मिश्रा ने 90.33प्रतिशत अंक हासिल किए, इसी कालेज के स्नेहा सकसेना ने 89.66 प्रतिशत अंक हासिल किए है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights