आतंकवादी अटैक को लेकर बाद नमाज़े जुमा नमाज़ियों ने काली पट्टी बांधकर गम और गुस्से का इज़हार किया

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बाद नमाज़े जुमा शहर की मस्जिद नोमहला शरीफ़ और कोतवाली की मोती मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद खुसूसी दुआ में हाफ़िज़ चाँद खान ने दहशतगर्दी की इस साजिश को अंजाम देने वालो और साजिश रचने वालो को अल्लाह पाक नेस्तनाबूद कर दे। मस्जिद नोमहला शरीफ़ में नमाज़ियों ने अमन चैन की दुआ के साथ ही काली पट्टी बांधकर विरोध किया और मुल्क व आवाम की सलामती, हिफाज़त की दुआ की साथ साथ ही आतंकवाद की मज़म्मत की गई। नमाज़ियों ने गम और गुस्से का इज़हार करते हुए काली पट्टी बांधकर आतंकवाद की मज़म्मत की।इस मौके पर दरगाह ख़ादिम हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी ने कहा कि दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी एवं हज़रत ख़्वाजा सलमान अहमद ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की। सूफी वसीम मियाँ ने कहा काली पट्टी बांधकर दहशतगर्दी की मज़म्मत की।इस मौके पर समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि आतंकवादी अटैको पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए,चूक के चलते बेगुनाहों की हत्या हुई आतंकवादी दोबारा किसी भी घटना को अंजाम न दे सके इसके लिये भविष्य में सुरक्षा व्यवस्थाओ की ओर विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है ताकि निर्दोषों का खून न बहे।नदीम कुरैशी ने आतंकवाद की निंदा की।इस मौके पर शाहिद रज़ा नूरी,आसिम कुरैशी,मो कसिम रज़वी,दिलशाद साबरी, रिज़वान साबरी, अनीस साबरी, तस्लीम साबरी, फहीम साबरी, गुड्डू, मुस्तकीम आदि सहित बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने आतंकवाद की मज़म्मत करते हुए मारे गये लोगों के लिये गम का इज़हार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights