बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज गुरुवार को प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूं में भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस प्रतिनिधि मंडल मे जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल कृष्ण देव चांडक जिला महामंत्री यश मसीह जिला संरक्षक मनोज मसीह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री विनोद गुप्ता संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।