उझानी। नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला कल रात एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने दावत में गए थे रात्रि 12 बजे के करीब जब वह वापस आकर गेट का ताला खोलो तो घर में रखी सेफ खुली देखी तो होश फाख्ता हो गये। सेफ के कपड़े अस्त-व्यस्त थे देखा तो पांच चांदी के सिक्के,7 हजार नकदी सहित चांदी के लक्ष्मी गणेश भी चोर ले गये। जबकि मकान के उपरी हिस्से में मौजूद किराएदारों को भी नीचे चोरी की जानकारी नहीं हुई । पीड़िता के पुत्र ने इसकी सूचना डायल 112 को व कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उपरी हिस्से में मौजूद किराएदारों से भी जानकारी हासिल की व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई !