बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक का आयोजन केशव कृपा भवन रामपुर बाग में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने की। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। परिचय सत्र के उपरांत जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया संगठन कार्य को गति प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी के विस्तार का प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से निम्नवत नाम के सम्मुख उल्लेखित दायित्व पर मनोनयन किया गया। होते लाल दीक्षित संरक्षक , उषा देवी संयुक्त महामंत्री , निमित्त पाठक सह संगठन मंत्री, पारुल चंद्र महिला उपाध्यक्ष , डॉ शिखा अग्रवाल जिला मंत्री, शालिनी सक्सेना जिला उपाध्यक्ष , जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सभी 9 मनोनीत पदाधिकारी के को पद एवं गोपनीयता की शपथ डिकर कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद दीक्षित ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सत्यार्थ पाराशरी ब्लॉक अध्यक्ष मजगामा सत्यपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष आलमपुर जाफराबाद राजेंद्र प्रसाद तिवारी , ब्लॉक संयोजक भुता अवनीश गंगवार ब्लॉक संयोजक बहेड़ी हरिओम गंगवार, आलोक शंकरदार जय गोपाल शर्मा हरर्वेंद्र कुमार ,मनोज कुमार खेमलता अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।