मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवागत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संभाला कार्यभार

April 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवागत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओ के बारे में बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं व नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन कराया जाएगा। कानून एवं शांति व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड में जनपद की स्थिति अच्छी है, राजस्व कार्यों पर और गति लायी जाएगी। आईजीआरएस में संतुष्टि फीडबैक लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण समय से हो इसके लिए जनपद के समस्त अधिकारी प्रत्येक दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में बैठ कर जनसुनवाई करें और जन सामान्य की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी करें। सभी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट करें, जिससे विकास कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर लाया जा सके और आम आदमी को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना ना पड़े। शिकायतों पर मात्र मार्क कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा संबंधित शिकायतकर्ता से जानकारी भी ली जाये कि आपकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में रोजगार के माध्यम से परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाए। ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्राथमिकता पर रख उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights