बदायूं। वी किड्ज़ स्कूल में अर्थ डे का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।स्कूल की प्रधानाचार्या सौम्या गुप्ता ने बच्चों को अर्थ डे का महत्व समझाया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अर्थ डे हमें अपने पर्यावरण को बचाने और संरक्षित करने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में किंडर गार्डन के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्राइमरी के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिकाओं ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं,विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अर्थ डे के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के नियमो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।