बदायूं। सर्व समाज की महिलाओ ने डा.ममता नौगरैया को अध्यक्ष निर्वाचित किया। संस्थापक सर्व समाज की डा.प्रतिभा गुप्ता के आवास मे सर्व समाज की मीटिंग की गई जिसमे नगर की गणमान्य महिलाओ मे प्रोफेसर, साहित्यकार ,विश्व हिंदुपरिषद, आर.एस.एस.उघोग व्यापार मंडल की महिलाओ के अलावा दीपमाला पूनम अग्रवाल चैयरमैन उझानी ,विमलेश भावी जी आदि भारी संख्या मे महिलाओ की उपस्थिती रही। चर्चा परिचर्चा मे महिलाओ के विकास ,संस्कार संस्कृति ,तीज त्यौहार ,युवा पीढी के बारे मे भी सचेत रहने ,महिलाओ को निडर वनाना व स्वंय रक्षा के साथ सर्वोपरि परिवार को स्थान देना , समाज मे फैल रही कुरीतियो को कैसे दूर करे पर विचार किया गया। इसी क्रम मे पदाधिकारियो का चयन कर अ.भा.वैश्य म.कुटुंब की अध्यक्ष डा.ममता नौगरैया को सर्व सम्मति से सर्व समाज का भी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया सभी महिलाओ के द्वारा स्वीकृत दे बधाई दी गई