बरेली। थाना आंवला क्षेत्र के गांव मऊ चंद्रपुर निवासी 60 वर्षीय पप्पू विजय हिंद पुत्र पर्वत फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था बीती शाम को ट्रक ने टक्कर मार दी पप्पू घायल हो गया। परिजनों ने बताया पप्पू विजय हिंद मोटरसाइकिल से कपड़े की फेरी करता है बीती शाम फेरी से वापस घर आ रहा था रास्ता में मऊ चंद्पुर और लोधी ईंट भट्टा के बीच में ट्रक ने टक्कर मार दी पप्पू विजय हिंद घायल हो गए गांव वालों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया घायल पप्पू विजय हिंद को आंवला सीएससी में भर्ती कराया हालत गंभीर होने कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।