मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिलाओं ने सशक्त लोकतंत्र और भागेदारी बढ़ाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव को जरूरी बताया

April 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के संबंध में महिला सम्मेलन का आयोजन उझानी के बांके बिहारी कॉलेज ऑफ़ लॉ में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा मौजूद रहीं। महिला सम्मेलन में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी। सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा। नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे। जिससे भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र और सशक्त बनेगा। जो भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण समाधान हो सकता है। भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च पड़ता है बल्कि सुरक्षा प्रशासन और संसाधनों पर बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी खर्च में भारी कटौती की जा सकती है। इन संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर राष्ट्र में परिवर्तन कार्यक्रम सिद्ध होगा। इससे होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढ़ियों के लिए नई अवसर के द्वार खोलेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को तीव्र गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रुचि गुप्ता ने की, उन्होंने सभी का आभार जताया। महिला सम्मेलन का संचालन पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, चेयरमैन उझानी पूनम अग्रवाल, चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, दीपमाला गोयल, पूनम यादव, अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह, करुणा सोलंकी, दीक्षा माहेश्वरी, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह, सीमा राठौर, सीरिता सिंह सहित आदि महिलाएं व सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights