उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में प्रथ्वी दिवस मनाया गया। प्रातः कालीन सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने प्रथ्वी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता इफ्तिखार हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक सेलीब्रेशन नहीं हैं बल्कि लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी जरिया है। उन्होनें विद्यार्थियों केा संबोधित करते हुए कहा कि इस में विद्यार्थी वर्ग की विशेष भूमिका हैं क्योंकि एक विद्यार्थी ने सिर्फ अपने परिवार को जागरूक करेगा बल्कि आस-पड़ोस में भी अपनी जानकारी से अवगत कराकर पर्यावरण संरक्षण मंे अपना योगदान देगा। इस अवसर पर प्रथ्वी दिवस से संबंधित विभिन्न पोस्टर्स को भी दर्शाया गया। ’अर्थन पॉटस’ के महत्व को दर्शाते हुए एक पोस्टर विद्यालय के ब्लाक ’ए’ में रखा गया जहाँ अर्थन पॉटस भी रखा हुआ था। 2025 प्रथ्वी दिवस की 55 वीं वर्ष गाँठ हैं इस वर्ष की थीम ’हमारी शक्ति हमारा ग्रह है। यह एक ऐसा दिन हैं जो हमें याद दिलाता है कि यह सुंदर ग्रह हमारा घर है, और इसकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। आग जब जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समायाएँ लगातार बढ़ रही है। प्रथ्वी दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। आग आवश्यकता है कि प्रथ्वी दिवस पर कुछ ठोस और सार्थक कार्य करें, ताकि यह केवल औपचारिकता न रहें, बल्कि एक आदत बन जाएँ इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा उपस्थित थी।