मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संगीतमय शाम-ए-शकील में प्रतिभावान संगीत कलाकारों ने संगीतमय श्रद्धांजलि दी

April 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । प्रख्यात गीतकार और शायर शकील बदायूंनी की 55 वीं पुण्यतिथि पर बदायूं क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम शाम ए शकील में देर रात तक कलाकारों ने शकील के प्रसिद्ध नगमों को प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। शहर के प्रतिभावान संगीत कलाकारों द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। शकील बदायूंनी को समर्पित आयोजन में कलाकारों ने शकील के प्रसिद्ध नगमों को प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। बदायूं क्लब सभागार में सरस्वती वंदना के साथ संगीतमय कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक कल्पना जायसवाल ने माँ सरस्वती के चित्र एवं स्वर्गीय शकील बदायूंनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया, उसके बाद जिले के प्रतिभावान कलाकारों ने शकील बदायूंनी के सुप्रसिद्ध गीतों को सुरमयी प्रस्तुति दी। गायक मौह उस्मान ने गीत-ए-दुखिना के रखवाले प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशाल शर्मा ने प्यार किया तो डरना क्य़ा, प्रशांत दीक्षित ने हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं, सुधीर शर्मा ने मेरे महबूब तुझे मेरी मुहब्बत की कसम, मोहित कुमार ने दिल का सूना साज व क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने प्रसिद्ध गीत चौहदवीं का चांद सुनाकर सभी को प्रभावित किया। अयूब खां ने नैन लड़ जइये गाया तो गायिका ओशीन ने क्लासिकल गीत मधुवन में राधिका नाचे रे, सुमन ने मुहब्बत की झूठी कहानी प्रस्तुत किए, इसके साथ ही आयोजन में उपस्थित उप जिलाधिकारी विजय मिश्रा ने भी शकील बदायूंनी ने तमाम नगमों को प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। देर रात चली संगीत संध्या का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर संयोजक व क्लब के सचिव डा.अक्षत अशेष ने कहा बदायूं प्रख्यात गीतकारों, संगीतज्ञों की जन्मस्थली है, प्रशासन को यहां नगर में शकील सहाब के निवास स्थान का जीर्णोद्धार का प्रयास करना चाहिए। ताकि लोग उनके बारे में जान सकें इस अवसर पर डा.रामबहादुर व्यथित,सह सचिव प्रशासन दीपक सक्सेना, मनीष सिंहल, संजय रस्तोगी, नितिन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights