मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं,शाहजहांपुर औऱ बिजनौर के पुलिस खिलाड़ियों का चल बैजंती शील्ड पर कब्जा

April 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।मुख्य अतिथि डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में चल रही दो दिवसीय द्वितीय भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पॉवर लिफ्टिंग) अर्न्तजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता वर्ष–2025 का समापन किया गया। जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के महिला/पुरुष अधि0/कर्म0 गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं शक्ति सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी, के0 के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज व इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक जनपद बदायूँ एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, रामदास यादव एन0आई0एस0, रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई, राजीव कुमार एन0आई0एस0 भारोत्तोलन, दिलीप जोशी स्टार हैल्थ क्लब कोच, धीरज सिंह प्रबंधक फिटनेस जिम, सन्तोषी कुमारी एवं गीता सिँह का विशेष योगदान रहा, जो निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे। यह प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गयी।प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः- पुरूष वर्ग प्रतियोगिता भारोत्तोलन प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूं ने 48 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद नें 23 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बिजनौर ने 17 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद बदायूँ ने 15 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूँ ने 12 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं जनपद बरेली 10 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग प्रतियोगिता भारोत्तोलन प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद बदायूँ ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद नें 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद शाहजहॉपुर ने 19 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद नें 14 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद बदायूँ 24 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद शाहजहॉपुर 12 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। पूरी प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग भारोत्तोलन एवं योग की चल बैजन्ती शील्ड पर कब्जा किया एवं पुरूष वर्ग पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर एवं महिला वर्ग पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जनपद शाहजहॉपुर ने चल बैजन्ती शील्ड अपने नाम की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

    *

    WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
    previous arrow
    next arrow

    यह भी पढ़ें

    Home
    Live TV
    VIDEO NEWS
    + Create
    Verified by MonsterInsights