शाहजहांपुर: महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा एमएससी जंतु विज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र ने बताया की एमएससी जंतु विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में 9.04 एसजीपीए प्राप्त कर तान्या सक्सेना ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 8.6 5 एसजीपीए के साथ प्रियंका राय द्वितीय स्थान पर एवं 8.27 एसजीपीए प्राप्त कर स्नेहा चौहान तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार तृतीय सेमेस्टर में क्रमशः 9.08 एसजीपीए को प्राप्त कर इबना आफरीन प्रथम स्थान पर 8.46 एसजीपीए के साथ रुनझुन अग्रवाल द्वितीय स्थान पर तथा 8.31 एसजीपीए प्राप्त कर ईषेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी,कालेज प्रबंधन समिति के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर एके मिश्रा एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राकेश कुमार आजाद जी ने बधाई दी। साथ ही विभाग के शिक्षक साथी डॉक्टर निधि त्रिपाठी, मोहित पांडे, साक्षी पांडे, देवप्रिया गौतम एवं कोमल सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।