बरेली। कुतुबे बरेली हजरत शाहदाना वली रहमतुल्लाह अल्हे के उर्स की ताक़रीबत कुराने पाक की तिलावत से हुई सलीम रज़ा ने नातो मनकबत का नजराना बारगाह ए इलाही में पेश करते हुए सरकार शाहदाना वली की रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने 10:30 बजे हजरत सैय्यद बाबा के कुल शरीफ की फातिहा पड़ी मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने हिंदुस्तान में अमनो अमन भाई चारा बेरोजगारों को रोजगार के साथ सभी की सलामती के लिए खुसूसी दुआ की बारगाह ए इलाही मे सलातो सलाम की सदाए बुलन्द की मज़ारे मुबारक पर,फनकार शाहजेब साबरी ने कलाम पेश करते हुए कहा नजर को सहारा है शाहदाना वली का बड़ा प्यारा रोज है दाना वली का हवा भी अदब से है यहां से गुजराती हवाओं पर कवज़ा है दाना वली का शैतान बरेली में थर थर है कपे सोटा निराला है दाना वली का इस कलाम पर जायरीनों खूब ववहीँ की रंग शरीफ के बाद दरगाह पर दूर दराज से आये ज़ायरीनों को कुल शरीफ का तबर्रुक तक्सीम किया गया मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी व बब्बू मिया ने शासन प्रशासन नगर निगम व दरगाह पर खिदमत करने वालों का शुक्रिया अदा किया, खिदमतगरो की दस्तारबन्दी कर हौसला अवज़ई की ,इसी के साथ 5 रोजा उर्स का समापन की घोषणा की। उर्स की व्यवस्था देखने वालों में मुख्य रूप से अब्दुल सलाम नूरी भूरा साबरी, हाफ़िज़ साबरी,शान खा,मुन्शी उर्फ चीन,रज़वी पेन्टर इरफान रज़ा,ज़फ़र अली,खलील कादरी,वसी अहमद जावेद खा,आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे