मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करेगी भाजपा – अंशुल वर्मा

April 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भाजपा के तत्वाधान में जिला संगोष्ठी का आयोजन शहर के द पर्ल लॉन बदायूं में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद बदायूं के अनुसूचित वर्ग के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने भाग लिया है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को भाजपा निरंतर पूरा कर रही है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है जो बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की याद में मनाया जाता है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास करके बाबा साहब को सम्मान दिया है। भीम जन्मभूमि मध्य प्रदेश के महू में बाबा साहब के जन्म स्थान को भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया है। दीक्षाभूमि नागपुर में स्थित बाबा साहब के धर्मांतरण का प्रतीक है जहां उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया था। चैत्य भूमि बाबा साहब की समाधि स्थल को उनके जीवन का अंतिम पड़ाव का प्रतीक मानकर भव्य स्मारक बनाया। डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर स्मारक लंदन में बाबा साहब ने शिक्षा ग्रहण की, उस स्थान पर भव्य स्मारक बनाया।
डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक दिल्ली में यह स्मारक बाबा साहब के जीवन और योगदान को समर्पित है जो उनके परिनिर्वाण का प्रतीक है। भाजपा सरकार ने ही वर्ष 1990 में डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया है। भाजपा सरकार ने 10 और 125 रुपए के सिक्के भी जारी करके उनका सम्मान दिया है। मोदी व योगी सरकार निरंतर बाबा साहब के सम्मान के लिए कार्य कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती ने कहा आज बाबा साहब के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है यह गर्व की बात है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहब का सम्मान सर्वोपरि रखती है बाकी अन्य राजनैतिक पार्टी कांग्रेस और सपा ने अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने और बाबा साहब को अपमान करने का काम किया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं, भाजपा सरकार ने साबित किया है संविधान के निर्माता बाबा साहब के बनाए गए संविधान के अनुसार सभी जाति, धर्म और समूह सब एक बराबर हैं किसी में कोई मतभेद और कोई छोटा- बड़ा नहीं है। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज का प्रत्येक वर्ग ले रहा है और सर्वाधिक लाभ अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया है।

पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मेरे मन में बाबा साहब के प्रति बचपन से ही सम्मान का भाव था और मैं उसी भाव के साथ काम कर रहा हूं। 2017 में विधायक बना, मेरे मन में यह इच्छा थी कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां बाबा साहब के पार्क की स्थिति ठीक नहीं थी मैंने उनको सही कराने का कार्य किया। जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क, गद्दी चौक पर अंबेडकर पार्क, उझौली, मीरापुर और वजीरगंज में बाबा साहब के पार्क का जीर्णोद्धार किया है। इसके साथ-साथ विशेष रूप से अनुसूचित समाज के लोगों की मदद करने का कार्य हमेशा करता हूँ।

गोष्ठी की अध्यक्षता भीमसेन सागर ने की, उन्होंने सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता बुधपाल सिंह, राममूर्ति लाल, दयाराम व्यास, डॉ लाखन सिंह, जोगेंद्र राठौर, जयपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, तेजपाल सागर, हीरालाल वर्मा, अशोक वर्मा, अरविन्द रावत, अरविन्द बाल्मीकि, अशोक भारती, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights