मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसी नरऊ गांव पहुँचे,उझानी पालिका ने दूषित पानी नहीं रोका तो आंदोलन होगा

April 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। 17 फरवरी को अधिशासी अधिकारी द्वारा तत्कालीन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह को एक लिखित आश्वासन धरना स्थल पर नरूउ अचौरा के ग्राम वासियों के समक्ष दिया था कि आगामी 2 महीने के अंदर नरूउ नाले की रास्ता चेंज करने के लिए हमने जमीन अधिग्रहण कर ली है और उझानी नगर का पानी अब भैसोंरा नदी मैं जाकरका गिरेगा।आज पूरे 2 माह होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व कांग्रेस जन आज ग्राम नरुऊ पहुंचे और वहां पर ग्रामीणों के साथ तेजेंद्रपाल सागर की चौपाल पर चौपाल कर गांव में गंदा पानी को रोकने के लिए वार्ता कर रण नीति तय की। चौपाल में पर देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की कांग्रेस जनों ने नरुउ ,अचौरा मीलाल नगला के ग्रामीणों के साथ मिलकर 17 फरवरी को उझानी नगर का नाले का पानी स्वयं रोकने का ऐलान किया था वहां पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए थे परंतु प्रशासनिकअधिकारियों ने वहां पर पहुंचकर ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि हम आपकी समस्या का निदान करेंगे और उन्होंने ने आश्वासन दिया था कि आगे 2 महीने के अंदर आपका काम शुरू हो जाएगा परंतु आज दो माह पूरे हो गए हैं परंतु अभी किसी काम की शुरुआत नहीं हुई जिसको की लेकर कि जिलाधिकारी/ एसडीएम से 19 अप्रैल को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेगा, और ठोस निदान न मिलने पर 21 अप्रैल को कांग्रेसी ग्रामीणों के साथ मिलकर पुनः लिखित में दिए हुए आश्वासन को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बहुत बड़े शिक्षाविद रहे और स्वतंत्रता संग्राम युद्ध में उन्होंने बढ़-चढ़कर में भाग लिया और शिक्षा के रूप में तो उनको उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता पर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कि प्रशासन ने जो ग्रामीणों को आश्वासन दिया था वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है और इसके लिए हम लोकतांत्रिक ढंग से इन ग्रामीणों की लड़ाई लड़ेंगे ,उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा की भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन हम सबके बहुत बड़े पथ प्रदर्शक रहे और शिक्षा के क्षेत्र में जो उन्होंने किया वह देश के ऊपर उनका अतुलनीय योगदान रहा ।नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, पूर्व जिला सचिव अवधेश श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश पंडित ने भी ग्रामीणों ग्राहक की लड़ाई लड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।तेजेंद्र सागर रामनिवास, प्रेमपाल, धर्म सिंह, नरेंद्र कुमार, शोभाराम सिंह, प्रतिपाल सागर, रामसहाय सागर, बुलाकी राम आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights