मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अनुसूचित वर्ग के बीच जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, 10 दिनों तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

April 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में भाजपा आगामी 10 दिनों तक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित बस्तियों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे तथा एक विशेष पुस्तिका का वितरण करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष मयंक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि सर्व अभियान प्रमुख के रूप में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि संयोजक टीम के रूप में लेखराज माहौर, राजन बाल्मीकि, सुमन जाटव कार्य करेंगे।

महानगर की तीनों विधानसभाओं में समाज के प्रभावित महत्वपूर्ण बूथों पर अभियान के संचालन के लिए समर्पित नेताओं को सूची बद्ध किया गया है, जिसमें 30 वरिष्ठ भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की कमान संभालेंगे। जिनमें अतुल गर्ग सांसद,सुनीता दयाल
महापौर, सुनील शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष, नरेन्द्र कश्यप राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संजीव शर्मा विधायक गाजियाबाद, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, दिनेश गोयल एमएलसी स्नातक,अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद, रमेश चंद तौमर पूर्व सांसद, मानसिह गोस्वामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कृष्णवीर सिरौही पूर्व विधायक, रूप चौधरी पूर्व विधायक,आशु वर्मा पूर्व महापौर,आशा शर्मा पूर्व महापौर, राजा वर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ,एस. पी. सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष, पृथ्वी सिह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पवन गोयल
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, डॉ० वीरेश्वर त्यागी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजय शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष, अशोक त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ , सुरेश कश्यप पूर्व एएममलएसी, अमरदत्त शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, अरविन्द भारती पूर्व जिलाध्यक्ष, संजय कश्यप एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, राजीव त्यागी ब्लाक प्रमुख मुरादनगर, राहुल चौधरी डेनी ब्लाक प्रमुख रजापुर, राजीव शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष निगम कार्यकारणी कमान संभालेंगे। इन सभी को क्षेत्र के हिसाब से अनुसूचित वर्ग के लोगों के साथ बैठना है।

मयंक गोयल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हमारा प्रयास है कि इन योजनाओं और प्रयासों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

यह अभियान सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा अनुसूचित वर्गों को सशक्त करने की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता का परिचायक होगा।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights