बरेली । जमीनी विवाद के चलते सौतेले भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए एक ट्रक चालक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव केरुआ निवासी जयवीर पुत्र मेहरबान को पुलिस ने अपने सौतेले भाई बलिस्टर को फसाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार जयवीर ट्रक चलाता है और उसमें 16 जनवरी को शाम के समय पुलिस को सूचना दी कि उसके सौतेले भाई बलिस्टर ने उसके पैर में गोली मार दी है पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह घायल अवस्था में मिला और काफी नशे में था जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह काफी नशे में था और गांव वालों के साथ भी गाली गलौज कर रहा था उसने गांव वालों के सामने कहा कि वह अपने भाई बलिस्टर को फसाने के लिए खुद को गोली मार लेगा और जिस समय उसने खुद को गोली मारी उस समय बलिस्टर और उसके भाई अजय पाल, रामवीर, विनोद सभी गांव में ही मौजूद थे तब गांव वालों को भी विश्वास हो गया कि जयवीर ने अपने सौतेले भाइयों को झूठे मुकदमे में फसाने के लिए खुद के पैर में गोली मारी है क्योंकि उसका अपने भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था तब पुलिस ने जयवीर को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा।