मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की मांग ने पकड़ी रफ्तार – मयंक गोयल

April 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। देशभर में चुनाव सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में “एक राष्ट्र, एक चुनाव (One Nation One Election)” की मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अभियान को गाजियाबाद से गति देने के उद्देश्य से भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लोगों से इस दिशा में जागरूक होने का आह्वान किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर मयंक गोयल ने कहा,
“एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल देश के संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि इससे शासन व्यवस्था अधिक स्थिर और सुचारु होगी। बार-बार होने वाले चुनावों से जो प्रशासनिक बाधाएं और व्यय बढ़ता है, वह देश की विकास प्रक्रिया में रुकावट बनता है। एक साथ चुनाव कराए जाने से नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और दीर्घकालिक योजनाओं को मजबूती मिलेगी। गाजियाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत कर हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बन रहे हैं।”

अभियान की गंभीरता और दिशा को देखते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह को इस अभियान का समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्री सिंह शहर के आरडब्ल्यूए, व्यापार मंडल, समाजसेवी संस्थाएं, शिक्षण संस्थान, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ने व जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

सरदार एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा,
“देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और सुचारु बनाने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा समय की मांग है। पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विकास कार्यों में गति भी आएगी। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना, देश की स्थिरता और प्रगति का आधार बन सकता है। गाजियाबाद की जनता का इस अभियान से जुड़ाव इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”इसी दिशा में युवाओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए व व्यापार मंडलों व अन्य संस्थाओं द्वारा इस माँग के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किए जाएँगे।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights