मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन,विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत किए

April 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में द्वितीय अन्तर जनपदीय कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन किया गया। जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के लगभग 150 महिला/पुरुष द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ एवं शक्ति सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी, के0 के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज व इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक जनपद बदायूँ एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ के द्वारा किया गया। समापन प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-
पुरूष वर्ग प्रतियोगिता 2025 कुश्ती फ्री स्टाईल प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूँ ने 21 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद बरेली 11 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती ग्रीकोरोमन प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बिजनौर ने 22 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद बदायूँ नें 15 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूँ 34 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद मुरादाबाद 13 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद शाहजहॉपुर ने 15 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ ने 14 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूँ 23 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं जनपद बरेली ने 11 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग प्रतियोगिता 2025 कुश्ती प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद बदायूँ ने 28 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद शाहजहॉपुर 17 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद शाहजहॉपुर 22 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ 20 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में जनपद बदायूँ ने 16 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद शाहजहॉपुर ने 11 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में 55kg भार वर्ग में तनु गौड़ जनपद शाहजहॉपुर प्रथम स्थान एवं नीरज जनपद बिजनौर द्वितीय रही। 55+kg भार वर्ग में वंदना जनपद बरेली ने प्रथम स्थान एवं प्रिया शर्मा जनपद बदायूँ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक गणों के रूप में अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, रामदास यादव एन0आई0एस0, शैवर अली खान NIS One star Boxing coach, दिलीप जोशी आर्म रेसलिंग कोच, जितेन्द्र राणा उ0प्र0 पुलिस कुश्ती कोच एवं रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई का विशेष योगदान रहा, जो निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे। यह प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
    WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
    previous arrow
    next arrow
    WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
    previous arrow
    next arrow

    यह भी पढ़ें

    Home
    Live TV
    VIDEO NEWS
    + Create
    Verified by MonsterInsights