मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद बरेली में पहला मुकदमा दर्ज

April 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश में वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद पुलिस अब इस कानून को लेकर सतर्क हो गई है। बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी वक्फ रजिस्ट्रेशन के मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सरनिया का है, जहां सरकारी जमीन को कब्रिस्तान के नाम पर वक्फ घोषित कर कब्जा करने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सरकारी भूमि को कब्रिस्तान के नाम पर दिखाकर लखनऊ सेंट्रल वक्फ बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पंजीकरण कराया गया। इसके बाद उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इस मामले में गांव सरनिया निवासी पुत्तन शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। शिकायत में पुत्तन शाह ने आरोप लगाया कि सब्जे अली समेत 11 लोगों ने मिलकर एक संगठित तरीके से सरकारी जमीन को वक्फ संपत्ति बताकर न केवल पंजीकरण कराया बल्कि कब्जा भी कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस तरह की फर्जीवाड़े की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकारी जमीन की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights