चचेरे भाई से प्रेम और गुप्त विवाह के बाद युवती ने की आत्महत्या

download (10)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। डाबड़ी इलाके में 18 साल की एक युवती को चचेरे भाई से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने छिपकर शादी कर ली, लेकिन कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे परेशान युवती प्रीति ने वीडियो बनाकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि प्रीति पति द्वारा उसका नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 मार्च को पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक युवती के फंदा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। मृतका की पहचान डाबड़ी निवासी 18 साल की प्रीति कुशवाहा के रूप में हुई। प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि प्रीति निजी कंपनी में काम करती थी। 23 मार्च को माता-पिता और भाई-बहन घर से बाहर गए थे। इस दौरान उसने फंदा लगा लिया। परिवार वाले जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि प्रीति सो रही है।  उसका भाई सीढ़ी लेकर आया और अंदर गया। उसने प्रीति को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद परिवार वाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। डाबड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों को मिले कुछ फोटो के जरिये पता चला कि प्रीति दूर के चचेरे भाई राजेश (बदला हुआ नाम ) से प्यार करती थी और उससे शादी कर ली थी। परिवार का आरोप है कि राजेश को उसकी खूबसूरती पर शक था। वह कहता था कि अगर कोई और उसे पसंद कर लेगा, तो उसका क्या होगा।  प्रीति ने उसे भरोसा दिलाने के लिए लंबे बाल कटवा दिए। बाद में पता चला कि कुछ माह पहले इनके बीच विवाद हुआ और राजेश ने उसके फोन को ब्लॉक कर दिया था, जिससे प्रीति तनाव में थी और उसने यह कदम उठा लिया। अनीता ने बताया कि जब प्रीति को फंदे से नीचे उतारा तो उसकी बहन ने मोबाइल को उसके फिंगर प्रिंट से खोला। प्रीति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में वह खुद को फंदा लगाकर जान देती हुई दिखाई दे रही है। अनीता ने बताया कि उसकी बेटी ने अंतिम कॉल राजेश को की थी।  फोन ब्लॉक होने की वजह से उसने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि बस एक बार कॉल उठा लो। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें प्रीति की मौत से पहले शादी करने के बाद में पता नहीं था।  मौत के अगले दिन प्रीति की सहेली ने उन्हें कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट व फोटो भेजे। इससे पता लगा कि दोनों ने शादी कर ली थी। एक फोटो में राजेश प्रीति की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है। प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा। उनके पास मैसेज और फोटो सबूत के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights