मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करेगी

April 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म सभा द्वारा मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम जन्मोत्सव का प्रकाट्य उत्सव व विशाल शोभायात्रा 07 अप्रैल को निकलेगी। शोभायात्रा शहर के श्री रघुनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मागों से होते हुए अपने प्रारम्भिक निर्धारित स्थल पर पहुंचेगी। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा श्रीराम शोभायात्रा मार्ग जिन मार्गो से निकलेगी,उन मार्गो की सड़क के आज रात में सभी गड्डे भरने के निर्देश दे दिए गए। शोभायात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के भी निर्देश दे दिए गए है। शोभायात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दे कि पथिक चौक से गद्दी चौक के रास्ते में बड़े बड़े गड्डो के होने से शोभा यात्रा के सुगम संचालन में अवरोध उत्पन होने की संभावना है। शोभायात्रा मार्ग पर सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था पूर्व की भाति सुनिश्चित कराने की मांग की गई थी।
समाजसेवी व साहित्यकार अशोक खुराना ने आज इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को ज्ञापन देकर गड्ढे भरने,स्ट्रीट लाइट,सफाई की मांग की थी। उन्होंने कहा शक्ति टेंट हाउस जोगीपुरा पर सायं 5.00 बजे शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने पथ प्रकाश अधीक्षक खालिद अली को पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने जेई अमन को सड़क के गड्डे भरने के निर्देश दिए है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब और सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, राजीव मलिक को भी निर्देश दिए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights