आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने की मांग
November 22, 2026By admin0 comments
👁6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली । अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नौकरी पर मंडरा रहे संकट को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। परिषद ने अलीगढ़ मंडल के लगभग 722 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा निरंतरता एवं नौकरी सुरक्षित रखने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को पत्र भेजकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की मांग की है। परिषद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसियों के अनुबंध समाप्त होने के कारण वर्षों से विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। ये कर्मचारी लंबे समय से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ विद्यालयों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अचानक सेवाएं समाप्त होने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। परिषद ने प्रमुख रूप से मांग की है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने की स्थिति में भी वर्तमान कर्मचारियों की सेवा निरंतरता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शासन एवं शिक्षा निदेशालय के माध्यम से संबंधित विद्यालयों को कर्मचारियों की सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए जाएं तथा उनके लंबित मानदेय का भुगतान भी समय से कराया जाए। परिषद का कहना है कि वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की आजीविका और उनके परिवारों के भविष्य को देखते हुए सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अलीगढ़ मंडल के इन लगभग 722 कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने के लिए शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे किसी भी कर्मचारी को बेरोजगारी का सामना न करना पड़े।