मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बदायूं के लाल अंकुश पटेल, सांसद धर्मेंद्र यादव ने जताया शोक

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम आमगांव निवासी भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात वीर जवान अंकुश पटेल के हिसार में ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार मिलने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सर्वोच्च बलिदान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य सचेतक एवं लोक लेखा समिति के सदस्य सांसद धर्मेंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान अंकुश पटेल का त्याग, साहस और समर्पण सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा। उनका शहीद होना जनपद बदायूं ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। सांसद ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी और वह स्वयं शहीद जवान के परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत वीर जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights