एमएलसी वागीश पाठक की माताजी का निधन, भाजपा में शोक की लहर।

WhatsApp Image 2025-04-04 at 18.05.30 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक की धर्मपत्नी रमा पाठक (83 वर्ष) का गुरुवार रात 12 बजे निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थी। उनके निधन के बाद पूरे परिवार और समाज में शोक लहर दौड़ गई। रमा पाठक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है सबसे बड़े पुत्र वागीश पाठक सदस्य विधान परिषद, दूसरे विमल पाठक उप मंडल महाप्रबंधक नाबार्ड से रिटायर्ड हुए है वर्तमान में गुरुग्राम हरियाणा में निवास करते हैं। सबसे छोटे पुत्र शारदेंदु पाठक जिला उपाध्यक्ष है। दो पुत्रियां अर्चना शर्मा और वंदना शर्मा है। विदित है कि प्रेमस्वरूप पाठक ने भाजपा को बदायूं में खड़ा किया और मजबूती प्रदान की। उनको पार्टी में संरक्षक के तौर पर देखा जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनकी पत्नी के निधन से पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। और संवेदन व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा, पूरे दिन सोशल मीडिया पर भी संवेदना व्यक्त की गई। उनकी अंत्येष्टि कछला घाट पर दोपहर दो बजे विधि विधान से की गई। उनके बड़े पुत्र वागीश पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दी। कछला अंत्येष्टि में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, शेखूपुर विधायक हिमांशू यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक गन्नौर अजीत यादव राजू, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, अशोक भारतीय, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अतेंद्र विक्रम सिंह, वीरेंद्र राजपूत, धीरज सक्सेना, ओमकृष्ण सागर, सुभाष चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights