बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र आशुतोष सिटी निवासी युवा मोहित शर्मा को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के युवाओं को उनके सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2022-23 से देश की संसद भवन सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। बताते चलें कि मोहित शर्मा विगत 10 वर्षों से नेहरू युवा केन्द्र बरेली के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में एवं कई माध्यमों से सामाजिक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। हर्ष की विषय हैं कि वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर-प्रदेश राज्य से चयनित उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूरे देश से चयनित 12 युवाओं में सबसे पहले सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडवीय एवं राज्य मंत्री रक्षा सुभाष खडसे, सचिव मीता राजीवलोचन (आई.ए.एस.), संयुक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने प्रदान किया। मोहित शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों, मित्रों को दिया हैं जिन्होंने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया हैं।