बरेली। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा हरित मिलन का कार्यक्रम भारत माता मंदिर में किया गया जिसमें महिलाओं को नवरात्रों में पर्यावरण के विषय में ध्यान रखने वाली कुछ बिंदुओं के बारे में बताया गया पूजा के स्थान पर प्लास्टिक की पॉलिथीन का अधिक प्रयोग किया जाता है उनसे कैसे बचा जाए हरित मिलन का यही उद्देश्य रहा सभी ने अपने कुछ अनुभव भी साझा किया जो बहुत ज्ञानवर्धक थे पर्यावरण को लेकर नीलम रस्तोगी ने विभिन्न पौधों की जानकारी दी जो हम अपने घर में बहुत आसानी से रख सकते हैं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ब्रज प्रांत नारी शक्ति महानगर प्रमुख रचना सक्सेना ने रसोई की बगिया के बारे में जानकारी दी जिसमें हम कुछ छोटे-छोटे पौधों से अपने रसोई में उपयोग होने वाले रोजमर्रा की सब्जियों को कैसे अपने ही द्वारा उगा सकते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी दी कार्यक्रम में गुलशन आनंद जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ उन्होंने महिलाओं की जागरूकता को लेकर प्रशंसा की और कहा कि महिलाएं अब हर विषय में बहुत जागरूक और आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं मंदिर प्रांगण में नीलम साहनी ,पार्षद सुधा सक्सेना,रेखा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, मीना साहनी, सोमिल,पूजा , विजेता, पूजा ठक्कर, ममता साहनी ,अंजू ,सोनी सभी उपस्थित रही।