कार की टक्कर लगने के बाद ट्रॉली के नीचे चली गई थी बाइक एक युवती की मौत,10 घायल

768-512-12937337-thumbnail-3x2-accident
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खुर्जा। यूपी के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के नगला शेखू गांव के पास कार की टक्कर लगने के बाद बाइक आगे चल रही ट्रॉली के नीचे घुस गई। इसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रॉली सवार एक युवती की मौत हो गई। साथ ही बाइक सवार युवक व तीन माह की गर्भवती पत्नी और ट्रॉली सवार आठ लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग शादी से पहले भात के लिए न्योता देने अलीगढ़ जा रहे थे। सलेमपुर चित्सोना निवासी ललित ने बताया कि उसकी 16 अप्रैल को शादी है। इसके चलते शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग सोमवार को भात का न्योता देने के लिए जनपद अलीगढ़ गभाना के पास स्थित मनोहरा गांव में रहने वाले मामा के यहां जा रहे थे। इसके लिए लिए उनकी मां यशोदा, पिता पप्पू, छोटी बहन नीतू (21), बड़ी बहन कोमल और परिवार व पड़ोस की अन्य महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर रवाना हो गए थे। साथ में बाइक पर सवार होकर पीड़ित ललित और उनका दोस्त ललित भी जाने लगे। परिवार के लोग गीत गाते व ढोल बजाते हुए जा रहे थे। जब वह एनएच-34 पर खुर्जा के नगला शेखू गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे चल रही बाइक अचानक कार की टक्कर से ट्रॉली के नीचे आ गई। इससे ट्रॉली का पहिया अनियंत्रित हो गया। इसमें ट्रॉली पलट गई। इसके बाद ही ट्रॉली में सवार लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं राहगीरों ने बाइक सवार दंपती और ट्रॉली सवार लोगों को बचाने में जुट गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता पप्पू, मां यशोदा, बहन कोमल और बाइक सवार मोहित व उनकी गर्भवती पत्नी श्वेता को भर्ती कराया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया, जिसमें अनीता, बबीता, सीमा, बबीता, बिरला थीं। दशहरी गांव निवासी मोहित ने बताया कि सोमवार को वह बाइक से अपनी पत्नी श्वेता के साथ बुलंदशहर निवासी सास से मिलने गए थे, जिनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनकी पत्नी श्वेता तीन माह की गर्भवती भी है। दोपहर एक बजे वह बुलंदशहर से वापस लौट रहे थे। हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सही गति में चल रही थी। उसी के पीछे वह भी चलने लगे। तभी अचानक एक कार ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें वह दोनों बाइक समेत ट्रॉली के नीचे घुस गए। इसके बाद तो सीधा अस्पताल में होश आया। मोहित के दाएं हाथ, पैर व कमर में चोट है और श्वेता के पैर, कमर, हाथ में चोट है। चिकित्सक गर्भ को लेकर भी जांच कर रहे हैं। सलेमपुर गांव निवासी पप्पू बाजार में फल बेच कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा ललित व राहुल भी अलग-अलग ठेली लगाते हैं। 16 अप्रैल को ललित की शादी है, जिसकी तैयारी में परिवार उत्साह के साथ लगा हुआ था। ललित ने बताया कि नीतू अपनी भाभी के आने की खुशी में सबसे ज्यादा उत्सुक थी। क्या पता था कि परिवार की खुशी एक झटके में मातम में पसर जाएंगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights