बदायूं में शहर से देहात तक ईद-उल-फितर का जश्न, अमन-चैन की दुआओं के साथ मनी खुशियां

WhatsApp Image 2025-03-31 at 14.59.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिले भर में ईद-उल-फितर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। हजारों लोगों ने खुदा के सजदे में सिर झुकाया और मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। इधर डीएम एसएसपी ने भृमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुस्लिमो को ईद की मुबारकबाद दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ईदगाहों और मस्जिदों में सजी नमाज, सैदपुर में पेशे इमाम ने दी तालीम पर जोर

शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद शम्सी स्थित ईदगाह में सबसे बड़ी नमाज हुई, जिसमें शहर और देहात से हजारों लोग शामिल हुए। सैदपुर ईदगाह में पेशे इमाम मुफ्ती ने नमाज अदा करवाई और अपने बयान में बच्चों की बेहतर तालीम पर जोर दिया।

सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक चला नमाज का सिलसिला

बदायूं में ईद की नमाज का सिलसिला सुबह 6:30 बजे से शुरू हुआ और 10 बजे तक चला। मुख्य नमाज जामा मस्जिद शम्सी में अदा की गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, प्रशासन ने लिया जायजा

शहर में ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। पुलिस ने ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए। मकानों की छतों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया। बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला और वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ईद की खुशियों में सराबोर दिखा बदायूं

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों में मीठे पकवान बने और रिश्तेदारों व पड़ोसियों में सेवइयां बांटी गईं। पूरे शहर में ईद का खास उल्लास देखने को मिला।
इधर सदर नगर पालिका ने ईदगाह पर कैम्प लगाया। इसमे सपा सांसद आदित्य यादव,पूर्व मंत्री आबिद रजा मौजूद रहे। दोनो ने नमाजियों का स्वागत किया और गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। सपा सांसद और पूर्व मंत्री से गले मिलने और सेल्फी लेने के लिए होड़ रही।
सहसवान, बिसौली,ककराला, उसहैत,उझानी,अलापुर,बिल्सी समेत पूरे जनपद में पुरखुलूस माहौल में ईद उल फितर पूर्ण अकीदत के साथ मनाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights