उझानी जैन समाज के प्रखर साधक प्रसन्न सागर महाराज का नगर उझानी आगमन पर स्थानीय जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे। आचार्य अंतर्मना 108 प्रसन्न सागर महाराज , 108पीयूष सागर महाराज एवं सहज सागर जी का संसंघ शुभ मंगल प्रवेश आज उझानी की धरा पर बड़ी धूम धाम बैंड बाजे के ध्वनि घोष से नगर के मुख्य मार्गों से हुआ । रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित महावीर धर्म कांटे परअनूप जैन अध्यक्ष जैन समाज द्वारा, स्टेशन रोड पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल जी द्वारा पुष्प व फल अर्पण कर आशीर्वाद लिया मार्ग में आए जैन समाज के सभी प्रतिष्ठानों पर आरती व पूजा अर्चना कर फल अर्पण किया गया। आचार्य अंतर्मना का विहार बैंगलोर से बद्रीनाथ अष्टापद धाम की ओर चल रहा है। आज की यात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा (कदरचौक)से प्रारंभ हुईं व उझानी जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई। विहार में उझानी, बदायूं व बिल्सी से आए श्रावकों ने हिस्सा लिया व पूर्ण पदयात्रा की। आचार्य की आहार चर्या मनोज जैन, बबीता जैन मानसी जैन के यहां संपन्न हुई। अन्य संघ की आहार चर्या का सौभाग्य जयदीप जैन एवं अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ है। आहार चर्या के पश्चात् आचार्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज के प्रवचन संत भवन में आयोजित हुए। आहार के बाद चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर उझानी में दर्शन के पश्चात् आचार्य श्री का संसंघ विहार बदायूं की ओर हुआ। आचार्य अंतर्मना जी के उझानी नगरी में आगमन का श्रेय मानसी जैन पुत्री मनोज जैन जी के अथक प्रयास से संभव हुआ। मुनि संघ ने समस्त जैन समाज व उझानी नगरी वासियों को मंगल आशीर्वाद दिया। संपूर्ण विहार व विहार में उझानी, बदायूं एवं बिल्सी समाज का पूर्ण रूप से सम्मिलित रहा। सभी जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। आचार्य के आगमन को उत्सव की तरह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप जैन, अभिषेक जैन,अजय जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, जयदीप जैन, सोनू जैन शंशाक जैन, बॉबी जैन, सचित, आकाश जैन, निखिल जैन,सिद्धार्थ जैन,रोविन जैन, पिंकुल जैन, विनीत कुमार जैन,विन्नी जैन, राकेश जैन, बबीता जैन, मानसी जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, रुचि, सीमा, अनमिका, प्राची, तृप्ति, प्रतिज्ञा, रूप, मोनिका, मनका जैन,आध्या जैन,प्रतिभा जैन,उध्व जैन आदि सहित समस्त युवा वर्ग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा !