मैत्री क्रिकेट मैच में एसएस कालेज ने एसपी इलेवन को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया

WhatsApp Image 2025-03-09 at 17.27.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत एसएस कालेज इलेवन और एसपी इलेवन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एसएस कालेज एलेवन ने एसपी इलेवन को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। एसएस कालेज मैदान पर खेले गये मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश एस और एसएस कालेज प्रबन्ध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और टाॅस का सिक्का उछालकर किया। एसपी इलेवन के टीम के कप्तान सीओ पंकज पंत ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। एसपी इलेवन की टीम 12.2 ओवर में 85 रन बनाकर आल आउट हो गई। एसपी इलेवन टीम की ओर से रजत सिरोही ने 2 छक्को और एक चैके के साथ 13 गेदों 18 रन बनाये। वहीं रवि ने 16 रन का योगदान दिया। एसएस इलेवन की ओर से अंकित अवस्थी ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाये, वहीं अनिल ने एक ओवर में एक रन देकर तीन विकेट लिये। दूसरी पारी में डा. प्रमोद यादव की कप्तानी में बल्लेवाजी करने उतरी एसएस इलेवन की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। एसएस इलेवन की ओर से अंकित अवस्थी ने 39 गेंदो पर 42 रन बनाकर एसपी इलेवन की कमर तोड़ दी। अंकित अवस्थी को उनके आॅल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ दी मैच चुना गया। एसपी इलेवन की ओर से ललित ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये। मैच की समाप्ति पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस और एसएस कालेज प्रबन्ध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, एसएस लाॅ कालेज के प्राचार्य डा. जीएस ओझा ने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन न केवल आपसी सद्भाव और सौहार्द को बढ़ाने का काम करते है वहीं हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में फिट रहने की प्रेरणा भी देते है। मैच का संयोजन एसएस कालेज के खेल विभागाध्यक्ष डा. अजीत सिंह चारग ने किया। मैच की कमेन्ट्री मयूर खन्ना ने की। इस दौरान संदीप अवस्थी, डा. रामनिवास गुप्ता, शिव ओम शर्मा, सुयश सिन्हा, डा. आलोक कुमार सिंह, डा. प्रमोद यादव, डा. प्रांजल शाही, पवन यादव तथा पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights