कबड्डीनंगला से अपहृत डेढ़ वर्षीय बच्ची को पुलिस टीमों ने सकुशल बरामद किया

WhatsApp Image 2025-03-09 at 16.27.54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कड्डी नंगला से अपहृत की गयी एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को सुरक्षित एवं सकुशल बरामद किया गया। 06 मार्च को थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कड्डी नंगला के रहने वाले पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के अज्ञात व्यक्तियो द्वारा अपहरण किये जाने का प्रार्थना पत्र थाना उसहैत पर दिया गया जिसके आधार पर थाना उसहैत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु स्वॉट/सर्विलांस टीमों व पुलिस टीमों को लगाया गया था। जिसके क्रम में 08 मार्च को पुलिस टीमों को इलैक्ट्रानिक सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र से महत्तवपूर्ण सूचना अपहृत बच्ची के संबंध में प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार टीमों द्वारा घेराबंदी की गयी तो अज्ञात अभियुक्तगण अपहृत बच्ची को ग्राम नसरूल्लापुर के पास छोड़कर फरार हो गये। पुलिस टीमों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर अपहृत बच्ची को सकुशल एवं सुरक्षित बरामद किया गया है तथा अज्ञात अभियुक्तगणों की सघन तलाश पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही है। थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कड्डी नंगला से अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी उपरान्त बच्ची के पिता पुष्पेन्द्र एवं माता श्यामा देवी द्वारा बच्ची की पहचान की गयी तथा बच्ची को पिता पुष्पेन्द्र एवं माता श्यामा देवी के सुपुर्द करते हुए चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights