मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स ने लगाया ओजोन थेरेपी चिकित्सा शिविर

March 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स द्वारा शनिवार को ओजोन थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन एस एस हॉस्पिटल, पीलीभीत रोड पर किया गया । गोरखपुर से पधारे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर आर् ए अग्रवाल एवं उनकी छह सदस्य टीम द्वारा प्रातः 11:00 से ही मरीजों की ओपीडी शुरू कर दी गई थी जो की निरंतर चल रही है सायं 6:00 बजे तक लगभग 80 मरीज का परीक्षण किया जा चुका था इन मरीजों को परीक्षण के उपरांत लगभग 42 मरीजों को डॉक्टर ने ओजोन ऑक्सीजन थेरेपी के उपयुक्त पाया है जिनका अब पूर्ण उपचार किया जाएगा उनके घुटने व कंधों आदि में इंजेक्शन लगाकर एक्सरसाइज कर तथा दवाइयां आदि देकर उन्हें वापस उनके घर भेज दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ओजोन ऑक्सीजन थेरेपी एक जर्मन तकनीक है इस तकनीक में नी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट को रोका जा सकता है इसके थेरेपी में लगभग 30 मिनट का समय लगता है उसके बाद मरीज अपने घर जा सकता है इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता इस उपचार के बाद मरीज को कुछ दवाइयां खानी होती हैं तथा एक्सरसाइज करना होता है उपचार के उपरांत जीवन पर्यंत घुटने बदलने की आवश्यकता नहीं होती गोरखपुर से आए डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान में यह इस तरह, का पहले कैंप है जो की लायंस क्लब मेल्विन जोश द्वारा लगाया जा रहा है आज के इस चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल विधायक बरेली कैंट रहे क्लब द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य को विधायक द्वारा बहुत ही प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों को करते रहने के लिए कहा गया। क्लब द्वारा अभी यह कैंप कल भी चलेगा जिन मरीजों की ओपीडी आज नहीं हो पाई है उन्हें डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा कल देखा जाएगा । इस कैंप में लायंस क्लब के निम्न सदस्य उपस्थित रहे। संयोजक लॉयन श्री कुमार अग्रवाल लायन डॉक्टर सुबोध दीक्षित लायन अरुण भार्गव लायन अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल लायन राके राकेश अग्रवाल लायन मनीष खंडेलवाल लायन शशि भूषण अग्रवाल लायन सुशील अग्रवाल आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights