महिलाओं के कल्याण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की आईएमए की बेहतर पहल : डॉ अरुण

WhatsApp Image 2025-02-26 at 16.44.14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। आईएमए बरेली एवं बरेली ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईएमए भवन, बरेली में “महिलाओं के लिए निःशुल्क सुरक्षित मातृत्व परामर्श क्लिनिक” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, डॉ. अरुण कुमार ने किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि इस पुनीत पहल का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा परामर्श प्रदान की जाएगी। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि यह सुविधा बरेली ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से स्थापित की गई है, जिसके अंतर्गत इसके सदस्य ‘सुरक्षित मातृत्व अभियान’ के तहत एक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी यूनिट संचालित करेंगे। विशेष अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह ने इस स्वास्थ्य सुविधा का उद्‌घाटन करते हुए कहा कि यह इन अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना, गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों को कम करना और गर्भवती महिलाओं को बेहतर देखभाल प्रदान करना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आईएमए अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने बताया कि यह सेवा हर माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आईएमए भवन, बरेली में प्रातः 9:00 से 11:00 तक उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम के उपरांत बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही फ्लावर वीक योजना के अंतर्गत आई.एम.ए. बरेली ने गांधी उद्यान चौराहे को फूलों से सजाने का कार्य किया। इस अभियान के तहत आज प्रातः 11:00 बजे गांधी उद्यान चौराहे पर लगभग 100 फूलों के पौधे लगाए गए। फ्लावर वीक योजना के तहत बरेली शहर के 29 प्रमुख चौराहों को हरा-भरा और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं पेशेवर संस्थाओं को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांधी उद्यान चौराहे के सौंदर्याकरण की जिम्मेदारी आईएमए बरेली ने ली है। कार्यक्रम में सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कमठान, आई.एम.ए. पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, कम्युनिटी सर्विस चेयरमैन डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. मृदुला शर्मा अध्यक्ष बरेली प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, पी.आर.ओ आई.एम.ए. बरेली, डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ. रूचि श्रीवास्तव, डॉ. पारुल सक्सेना आदि रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights