मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वाहन चेकिंग के दौरान फायर कर भाग रहे पिकअप सवार दो युवकों को दबोचा

January 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या । पूराकलंदर पुलिस ने रविवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान फायर कर भाग रहे पिकअप सवार दो युवकों को दबोचा। इनके पास से दो तमंचा-कारतूस, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य अवैध अभिलेख बरामद हुए है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है, इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश साहनी अपनी टीम के साथ भरतकुंड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जा रहे पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी ग्राम संडवां थाना मवई जनपद अयोध्या व विकास वर्मा निवासी ग्राम सैदखान पुर खजुरिहा थाना दरियाबाद जनपद बारांबकी के रूप में हुई। बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 12 केस दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights