बदायूं। श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के तत्वावधान में रामबाड़ा स्थित मंदिर द्वारकाधीश में शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर में राधे-राधे के जयकारों और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो गया। उत्सव में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ डांडिया और गरबा नृत्य कर भक्ति के रंग में सराबोर होकर आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सूर्य भैया ने गणपति वंदना के साथ किया। इसके बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। “रस रचो है, रास रचो है, यमुना किनारे रास रचे हैं” भजन पर श्रद्धालु डांडिया और गरबा नृत्य करने लगे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा।
श्रेष्ठ भैया ने “कन्हैया ले चल परली पार” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं रजत भैया ने “श्याम चंदा तो श्यामा चकोरी” भजन सुनाकर समां बांध दिया। शिवम भैया के “मेरी छोटी-सी किशोरी अंगना में डोले रे” भजन और आराध्या देवल की “अकेली गई थी ब्रज में” की सुंदर प्रस्तुति ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों के दौरान भक्त प्रभु के जयकारे लगाते हुए झूमते और नृत्य करते नजर आए।
प्रभु के अलौकिक स्वरूप, आकर्षक श्रृंगार और मधुर भजनों ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत तक मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, पंकज सक्सेना, राम सक्सेना, भावना, पुष्पेंद्र, रोमी, रजत, राहुल, विक्की देवगन, अमन नारंग, जीतू भैया, पीढ़ी अग्निहोत्री और अमित रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
महिला मंडल की ओर से रुचि रस्तोगी, शिखा रस्तोगी, शीतल गुप्ता, यशी सक्सेना, उमा शर्मा, अमीषा सक्सेना, गौरी नारंग, आराधना गुप्ता, कुसुम, अलका, वर्षा वर्मा, निशा गुप्ता और मंजरी गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से उत्सव की शोभा बढ़ाई। राधा-कृष्ण के जयकारों और प्रभु के गुणगान के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
मंदिर द्वारकाधीश में धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सवभजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु, डांडिया-गरबा नृत्य से भक्तिमय हुआ वातावरण

6.8K views

























































































