बरेली । रोटरी क्लब बरेली साउथ के तत्वावधान में बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित 40वें विराट दशहरा मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आकर्षक स्टॉलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह (आईएएस), ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मेले की सफलता की कामना की तथा विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल, क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सह मेला डायरेक्टर अनुराग गोयल एवं नयन अग्रवाल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल, घनश्याम खंडेलवाल और दिनेश गोयल ने किया । मेले में आयोजित बेस्ट कपल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल ने रोचक एवं सामयिक सवाल पूछे। उनके जवाब और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ।
मेले का प्रमुख आकर्षण मेला क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैटवॉक के साथ सामाजिक विषयों और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े सवालों के जवाबों के आधार पर निर्णायक मंडल ने मेला क्वीन का चयन किया। मेला क्वीन का खिताब काजल अरोरा , द्वितीय बकुल पाठक ,तृतीय रिया श्रीवास्तव ने जीता, जबकि प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और आसमान में हुई आतिशबाजी ने मेले के माहौल को उत्सवमय बना दिया ।
कार्यक्रम का संचालन अजय जसोरिया, संदीप मेहरा, विमल मेहरोत्रा अनिल अग्रवाल अपूर्व गुप्ता और गौतम सक्सेना ने किया ।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती देवयानी एवं चिराग जैन ने किया। रहनुमा बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों और आकर्षक आतिशबाजी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ के बीच कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के साथ ही वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अविनाश सिंह जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रोटरी क्लब बरेली साउथ का यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है । मेले से प्राप्त आय का दिव्यांगजनों को आर्टिफिशियल लिंब्स उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाता है । इस वर्ष क्लब एल एन 4 प्रोबास्टिक हाथ का एक बड़ा कैंप लगाने जा रहा है जोकि बरेली क्षेत्र के विकलांगों के लिए वरदान साबित होगा । मेले के सफल आयोजन में उमेश तलवार, शरद गर्ग, अपूर्व गुप्ता, आशीष मेहरोत्रा, अवध अग्रवाल, राजीव तनेजा, राकेश धीरवानी, सुनील सोंधी, डॉ. सुनील कुमार, शिव प्रकाश परवाल, विनय कृष्णा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शरद गर्ग, सतीश अग्रवाल , संजय आनंद, रवि अग्रवाल राजीव जैन, पवन जायसवाल, कपिल अग्रवाल सहित क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा।
रोटरी क्लब बरेली साउथ विराट दशहरा मेला की मेला क्वीन बनी काजल अरोरा

6.4K views

























































































