मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदमाश काट रहे थे एटीएम, पड़ोसियों ने मचा दिया शोर

January 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुड़िया अहमद नगर में बुधवार रात तीन बजे चोरों ने निजी बैंक का एटीएम काट डाला। पड़ोसियों ने आहट पर शोर मचा दिया तो चोर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक एटीएम में रुपये सुरक्षित हैं, प्रबंधक ने अभी तहरीर नहीं है। इस घटना से इज्जतनगर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहरी हिस्से में एटीएम लगा है। यह स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हर समय खुला रहता है, हालांकि रात में यहां निगरानी के लिए बैंक स्तर से कोई व्यवस्था नहीं है, यह पुलिस की गश्त के भरोसे है। रात करीब ढाई बजे यहां कुछ चोर पहुंच गए और एटीएम के ऊपर का हिस्सा व सामने का बॉक्स तोड़ दिया। वह कैश बॉक्स तोड़ने की जद्दोजहद कर रहे थे कि आसपास के घरों के लोग जाग गए। पास के घर में किराये पर रहने वाले होटल कर्मचारी नरेश आर्य ने अपने साथी स्टाफ को कॉल कर दी। वह एक कार से वहां पहुंच गए। इधर पड़ोसी भी एकजुट हो गए तो चोर वहां से भाग निकले। इससे पहले चोरों ने एटीएम कक्ष की लाइट व एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। एटीएम कक्ष के पास में एक साइकिल व बाइक पंचर जोड़ने की दुकान है। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता लगा कि चोरों ने एटीएम कक्ष में घुसने से पहले पंचर जोड़ने की दुकान से औजार चोरी कर लिए। फिर इन्हीं की मदद से एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। जब लोग जागे तो चोर मौके पर ही वह औजार छोड़कर भाग निकले। एडीएम वीके अरोरा ने बताया कि एजेंसी की जांच के बाद ही कैश को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि नकदी नहीं निकली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। अभी तहरीर भी नहीं मिली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights