नीलकंठ काॅलोनी में पड़ोसियों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Image 2025-01-16 at 17.57.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। नीलकंठ निवासी हरवंश लाल सन 1990 में कश्मीर से विस्थापित होकर बरेली आए थे जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ 30 वर्ष से नीलकंठ कॉलोनी में निवास कर रहे थे पिछले कुछ दिनों से उनके पड़ोसियों द्वारा मांस बनाया जाता है उसकी दुर्गंध से बचने के लिए अपनी चार दिवारी में फाइबर शीट लगवाना शुरू कर दिया जिसका विरोध पड़ोसी सगीर अहमद व उनकी पत्नी के द्वारा किया गया, सगीर अहमद उनकी पत्नी हुमा फैजल उनके बेटे ने 78 वर्षीय हरवंश लाल और उनके परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया इस दौरान हरबंस लाल धक्का लग गया वो जमीन पर गिर गए हरवंश लाल की हालत बिगड़ने लगी बेटा हेमंत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । पड़ोसी घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया थाना बारादरी क्षेत्र में एक ऐसी सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग जिनकी उम्र लगभग 78 वर्ष है। उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी और उनको जैसे ही अस्पताल लेकर गए तो उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है । घटना इस प्रकार हुई थी कि उनके जो पड़ोसी हैं उनकी दीवार के पास फाइबर लगवा रहे थे और फाइबर में नट बोल्ट लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें उनके बीच में हल्की हाथापाई हुई। जिसके उपरांत ये जो वृद्ध थे इनकी तबियत खराब हुई और इनको तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इसमें तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा लिखा गया है। इसमें पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है और डीवीआर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से जो भी फुटेज है उसका अवलोकन किया जाएगा और इसमें जीतने भी तथ्य हैं। उनके आधार पे एविडेंस के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights