मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन, 30 जनवरी से होगा गायत्री महायज्ञ यज्ञ

January 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम बेहटा जवी के समीपवर्ती गांव मुखा नगला ग्राम में युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में युग की वर्तमान समस्याओं के निराकरण एवं सूक्ष्म जगत के परिशोधन हेतु विश्व शांति की कामना से 30 जनवरी से 02 फरवरी 2025 तक होने जा रहे नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का यज्ञ के साथ भूमि पूजन हुआ।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, सुखपाल शर्मा, भगवान सिंह ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, शिवंवदा सिंह, संगीता रानी ने वेदमंत्रोच्चारण कर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सचिन देव ने कहा कि भूमि में संस्कार ग्रहण करने की विलक्षण शक्ति होती है। आश्रमों और देवालयों के मनोरम एवं मरघटों की भूमि के भीभत्स संस्कार होते हैं। भूमि में बीज ही नहीं, संस्कार भी उपजते हैं। मुख्य यजमान अमित पाल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मुकेश कुमार ने पूजन कराया। उपाचार्य अजय उपाध्याय और राजेश कुमार रहे। इस मौके पर महेश पाल सिंह, उमेश पाल, दिनेश सिंह, अनोज कुमार, नितिन कुमार, अर्पित सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष कुमार, रमन कुमार, रज्जन सेठ, सोहनलाल उपाध्याय, जमुना प्रसाद, पप्पू, मनोज, प्रेमपाल, राकेश, ओम प्रकाश, वीरपाल, कुंवरगांव गायत्री शक्तिपीठ से भगवान सिंह, रामपाल, बिजेन्द्र, मंगल विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights