मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में महिला सिपाहियों में जमकर मारपीट, एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट

January 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात दो महिला सिपाहियों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हुई। किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी अफसर जांच कर रहे हैं। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल कराया गया है। वहीं एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह ने आरआई से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामला पुलिस लाइन का है। एंटी भूमाफिया सेल में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह जादौन और पूजा यादव के बीच किसी बात पर मंगलवार दोपहर कहासुनी हो गई। दोनों परेड में आई थीं। इसी दौरान हुई कहासुनी इतना तूल पकड़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को उठाकर पटकने लगीं। आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों समेत लाइन के स्टाफ ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। जबकि बाद में उनसे वजह पूछी तो दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। इस पर दोनों को जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल के लिए भेज दिया। वहीं एसएसपी ने इस मामले मे आरआई से रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारी दोनों का बयान दर्ज करने में लगे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

किसी के मुंह पर तो किसी को गुम चोट
आरआई की ओर से ही जिला अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी बनाई गई। ताकि दोनों का मेडिकल हो सके। इसमें जिक्र है कि पूजा यादव को गुम चोट है। जबकि लक्ष्मी के मुंह पर चोट है। उसके बायें हाथ में भी चोट आई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights