25 हजार का इनामी बदमाश तमंचा सहित गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-01-11 at 18.17.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना शेरगढ़ पर लूट के मुकदमा में वांछित 25 हजार का ईनामिया बदमाश बौध शरन उर्फ बुद्धा पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम मौजम नंगला थाना नवाबगंज को ग्राम मोहम्मदपुर तिराहे के पास से समय करीब 1.55 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, लूट के 400 रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद अवैध तमंचे व कारतूस के संबंध में थाना शेरगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। बदमाश बौध शरन उर्फ बुद्धा पुत्र राम बहादुर ने अपने मौसेरे भाई भूपेन्द्र पुत्र श्यामलाल ग्राम मधुकरपुर थाना शेरगढ़ व अन्य साथियो जितेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र नन्हुकी व सतीश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गण ग्राम सियाठेरी थाना शीशगढ़ के साथ मिलकर ग्राम पनवडिया से बरगंवा जाने वाली रोड पर अरविन्द पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम खुटिया थाना बहेड़ी को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर मोटरसाइकिल, मोबाइल व 800 रूपये लूट लिये थे। अभियुक्त के साथी जितेन्द्र उर्फ लुक्का, सतीश व भूपेन्द्र पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरूद्ध है। बौध शरण उर्फ बुद्धा उपरोक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, व उनि आदित्य गौरव , उनि राम नरेश सिंह, थाना शेरगढ़ , हेका अनिल कुमार, हेकां जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा, एसओजी टीम, कांस्टेबल सुनील कुमार, एसओजी टीम, कांस्टेबल सद्दाम अल्वी मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights